Wisdom Music

Love Songs from the World

Music that speaks to our hearts. A collection of hymns and songs that brought us closer to ourselves.

Bubble in the Sea

Seen a bubble in the Sea, that is our story
You came with the hands empty, empty.
And nothing will you carry.
So why caught in misery
Make merry, make merry.
Who is your family?
Who is a lover really?
You are deep in illusion, happily, happily.
Fooling yourself with books, sex, and brandy.
Ten, twenty, thirty, forty, fifty, sixty.
The clock is ticking and you are tipsy.
You breathe so you think that you are alive.
But dead are your face and dead is your eye.
Your mind is dreamy,
The world is the sea.
Wake up or you sink,
That is Kabir’s prophecy.
~ Saint Kabir

पानी बीच बतासा

पानी बीच बतासा संतों,
तन का यही तमासा है।।
क्या ले आया, क्या ले जाएगा,
क्या बैठा पछताता है।।
मूठी बाँधे आये जगत में,
हाथ पसारे जाता है।।
किसकी नारी, कौन पुरुष है,
कहाँ से लगता नाता है।।
बड़े निहाल, खबर ना तन की,
बिरही लहर बुझाता है।।
इक दिन जीना, दो दिन जीना,
जीना बरस पचासा है।।
अंतकाल बीसा सौ जीना,
फिर मारने की आसा है।।
ज्यों-ज्यों पाँव धरो धरनी में,
त्यों-त्यों यम नियराता है।।
कहै कबीर, सुनो भाई साधो,
ग़ाफ़िल गोता खाता है।।

~ संत कबीर

Are you looking for me?

Are you looking for me

Are you looking for me

Are you looking for me

Are you looking for me ?

look a little closely

Am I in the Stupa, Am I in the shrine ?

You really want me

or the images of mine?

Look a little closely !

The crowds in the Ashram

are all misled,

What you call as Yoga

is such a dread,

It’s stupid

to wind your legs around your head,

Look a little closely !

When you really look for me

Very straight must you see,

You need no sadhana

Just basic honesty.

From hopes, method and future,

Set yourself free

Look a little closely !

Are you looking for me….

Watch your choice of words,

Watch your cup of tea,

Watch your violent fears,

Watch your ugly modesty,

Watch the flesh that you eat,

Watch the bird, watch the tree,

Look a little closely !

Are you looking for me …

Seek no Moksha , chase no God,

Chase is fear, fear is death,

How near is Truth,

As near as your breath ,

Are you looking for me

Are you looking for me

Are you looking for me

COME CLOSE INSTANTLY!

~Acharya Prashant

Blowing in the Wind

How many roads must a man walk down

Before you call him a man?

How many seas must a white dove sail

Before she sleeps in the sand?

Yes, and how many times must the cannonballs fly

Before they′re forever banned?

The answer, my friend, is blowin’ in the wind

The answer is blowin′ in the wind

Yes, and how many years must a mountain exist

Before it is washed to the sea?

Yes, and how many years can some people exist

Before they’re allowed to be free?

Yes, and how many times can a man turn his head

And pretend that he just doesn’t see?

The answer, my friend, is blowin′ in the wind

The answer is blowin′ in the wind

Yes, and how many times must a man look up

Before he can see the sky?

Yes, and how many ears must one man have

Before he can hear people cry?

Yes, and how many deaths will it take ’til he knows

That too many people have died?

The answer, my friend, is blowin′ in the wind

The answer is blowin’ in the wind.

~ Bob Dylan

तोही मोरे लगन

तोही मोरे लगन लगाए रे फकीरवा
सोवत ही मैं अपने मंदिर में,

शब्द बाण मारी जगाए रे फकीरवा
तोही मोरे लगन लगाए रे फकीरवा
डूबत ही भव के सागर में

बहियाँ पकड़ समझाए रे फकीरवा
तोही मोरे लगन लगाए रे फकीरवा
एक वचन वचन नहीं दूजा,

बंधन मोहे छुड़ाए रे फकीरवा
तोही मोरे लगन लगाए रे फकीरवा
कहत कबीर सुनो भाई साधो

प्राणन प्राण समाए रे फकीरवा
तोही मोरे लगन लगाए रे फकीरवा


~ कबीर साहब

राम भजा सो जीता जग में

राम भजा सो जीता जग में,
राम भजा सो जीता ॥
हाथ सुमरनी, पेट कतरनी,
पढ़त भगवत गीता ॥
हृदय शुद्ध किया नहीं बौरे,
कहत सुनत दिन बीता ॥

आन देव की पूजा कीन्ही,
गुरु से रहा अमीता ॥
धन, यौवन सब यहीं रहेगा,
अंत समय चले रीता ॥
बावरिया ने भाँवर डारी,
मोह डाल सब कीता ॥

कहें कबीर काल धर खैय्हें,
जैसे मृग को चीता ॥
~कबीर साहब

जिस तन लगिआ

जिस तन लगिआ इश्क कमाल,
नाचे बेसुर ते बेताल ।

दरदमन्द नूं कोई न छेड़े,
जिसने आपे दुःख सहेड़े,
जम्मणा जीणा मूल उखेड़े,
बूझे अपणा आप खिआल ॥

जिसने बेस इश्क दा कीता,
धुर दरबारों फतवा लीता,
जदों हजूरों प्याला पीता,
कुछ ना रह्या सवाल जवाब ॥

जिसदे अन्दर वस्स्या यार,
उठिया यार ओ यार पुकार,
ना ओह चाहे राग न तार,
ऐवें बैठा खेडे हाल ॥

बुल्हिआ शाह नगर सच पाया,
झूठा रौला सब्ब मुकाया,
सच्चियां कारण सच्च सुणाया,
पाया उसदा पाक जमाल ॥
~ बाबा बुल्लेशाह

हमन है इश्क मस्ताना

हमन है इश्क मस्ताना,
हमन को होशियारी क्या ?
रहें आज़ाद या जग से,
हमन दुनिया से यारी क्या ?
जो बिछुड़े हैं पियारे से,
भटकते दर-ब-दर फिरते,
हमारा यार है हम में,
हमन को इंतजारी क्या ?
खलक सब नाम अपने को,
बहुत कर सिर पटकता है,
हमन गुरनाम साँचा है,
हमन दुनिया से यारी क्या ?
न पल बिछुड़े पिया हमसे,
न हम बिछड़े पियारे से,
उन्हीं से नेह लागी है,
हमन को बेकरारी क्या ?
कबीरा इश्क का माता,
दुई को दूर कर दिल से,
जो चलना राह नाजुक है,
हमन सिर बोझ भारी क्या ?
~कबीर साहब

समझ देख मन मीत पियरवा

समझ देख मन मीत पियरवा,
आशिक हो कर सोना क्या रे।

पाया हो तो दे ले प्यारे,
पाए-पाए फिर खोना क्या रे।

रूखा सूखा गम का टुकड़ा,
चिकना और सलोना क्या रे।

जब अँखियन में नींद घनेरी,
तकिया और बिछौना क्या रे।

कहैं कबीर प्रेम का मारग,
सिर देना तो रोना क्या रे।
~कबीर साहब

जो मैं बौरा तो राम तोरा

जो मैं बौरा तो राम तोरा
लोग मरम का जाने मोरा।
मैं बौरी मेरे राम भरतार
ता कारण रचि करूँ श्रृंगार।
माला तिलक पहरि मन माना
लोगनि राम खिलौना जाना।
थोड़ी भगति बहुत अहंकारा
ऐसे भगता मिलै अपारा।
लोग कहें कबीर बौराना
कबीर का मरम राम जाना।
~कबीर साहब

ना मैं धर्मी नाहिं अधर्मी

ना मैं धर्मी नाहिं अधर्मी,
ना मैं जती ना कामी हो ।
ना मैं कहता ना मैं सुनता,
ना मैं सेवक स्वामी हो ॥
ना मैं बंधा ना मैं मुक्ता,
ना मैं विरत ना रंगी हो ।
ना काहू से न्यारा हूआ,
ना काहू के संगी हो ॥
ना हम नरक लोक को जाते,
ना हम स्वर्ग सिधारे हो ।
सबहीं कर्म हमारो किया,
हम कर्मन ते न्यारे हो ॥
या मत को कोई बिरला बूझै,
सो अटल हो बैठा हो ।
मत कबीर काहू को थापै,
मत काहू को मेटो हो ॥
~कबीर साहब

खलक सब रैन का सपना ।

खलक सब रैन का सपना ।
समझ मन कोई नहीं अपना ॥
कठिन है मोह की धारा ।
बहा सब जात संसारा ॥
घड़ा जो नीर का फूटा ।
पत्र ज्यों डार से टूटा ॥
ऐसे नर जात ज़िंदगानी ।
अजहुँ तौ चेत अभिमानी ॥
निरखि मत भूल तन गोरा ।
जगत में जीवना थोरा ॥
तजो मद लोभ चतुराई ।
रहो निसंक जग माही ॥
सजन परिवार सुत दारा ।
सभी एक रोज़ है न्यारा ॥
निकसि जब प्रान जावैंगे ।
कोई नहीं काम आवेंगे ॥
सदा जिनि जान यह देही ।
लगा ले नाम से नेही ॥
कहें कबीर अविनासी ।
लिये जम काल को फांसी ॥
~ कबीर साहब